Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Forbes की दानवीरों की लिस्ट में 37 साल के निखिल कामथ भी, ये 2 कारोबारी भी शामिल…देखें सूची

November 30, 2023

Forbes की दानवीरों की लिस्ट में 37 साल के निखिल कामथ भी, ये 2 कारोबारी भी शामिल…देखें सूची

नेशनल डेस्क: फोर्ब्स ने (Forbes) ने एशिया हीरोज ऑफ फिलैंथ्रॉपी लिस्ट (Asia Heroes of Philanthropy List) की 17वीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में इन्फोसिस (Infosys) के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, DLF के मानद चेयरमैन केपी सिंह जैसे कई नाम शामिल हैं। Zerodha के सह-संस्थापक निखिल कामथ को फोर्ब्स एशिया की ‘हीरोज ऑफ फिलैंथ्रॉपी’ सूची के 17वें संस्करण में शामिल किया गया है।

 

फोर्ब्स की तरफ से यह सूची गुरुवार को जारी की गई। फोर्ब्स ने कहा कि सूची में किसी को कोई ‘रैंक’ नहीं दिया गया। इसमें ‘‘उद्योग जगत के उन दिग्गजों को शामिल किया गया है जो काफी दान कर रहे हैं और कुछ चुनिंदा मुद्दों पर व्यक्तिगत रूप से गौर कर रहे हैं।’’ वार्षिक सूची में 15 परोपकारियों को शामिल किया गया है। फोर्ब्स के अनुसार, प्रौद्योगिकी दिग्गज इंफोसिस के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने जून में IIT बॉम्बे को 3.2 अरब रुपए (3.8 करोड़ अमरीकी डॉलर) का दान दिया था।

 

वहीं केपी सिंह (92) ने अगस्त में परोपकारी कार्यों के लिए रियल एस्टेट कंपनी में अपनी शेष प्रत्यक्ष हिस्सेदारी बेच दी थी और इससे 7.3 अरब रुपए जुटाए थे। केपी सिंह 2020 में DLF के चेयरमैन के पद से हट गए थे। ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ (37) की यूट्यूब पॉडकास्ट सीरीज ‘WTF इज’ एक करोड़ रुपए (120,000 अमेरिकी डॉलर) तक दर्शकों द्वारा चुनी गई ‘चैरिटी’ को दे रही है।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें