Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की रहस्मयी बिमारी के बाद एलर्ट मोड पर हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग

November 30, 2023

चीन की रहस्मयी बिमारी के बाद एलर्ट मोड पर हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग

हरियाणा: चीन में फेफड़े फुलाने वाली रहस्यमयी बिमारी के बाद से पूरे देश में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी जिलों में एलर्ट एडवाईजरी जारी कर दी है। इसी के मद्धेनजर स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुविधाओं की जांच परख भी शुरू हो गई है। बहादुरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने आईसीयू और एनआईसीयू जैसी सुविधाओं और मैडिकल उपकरणों की जांच की । बहादुरगढ़ में शिशु रोग विभाग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा भी कर ली है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अहिभूषण का कहना है कि अभी तक फेफड़ों की बिमारी से ग्रसित केस सामने नही आये हैं। ओपीडी में भी सामान्य वायरल के मरीज ही आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अलर्ट आया है और इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां भी परख ली है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में 24 घंटे ऑक्सिजन सप्लाई उपलब्ध है । वैंटिलेटर ,सी पैप और आईसीयू पूरी तक सुविधायुक्त है। डॉ अहिभूषण ने कहा कि सर्दियों के मौसम में निमोनिया जैसी बिमारी के लक्षण आमतौर पर हर बार देखने को मिलते हैं । ये कोई नया वायरस नही है इसलिए लोगों को डरने की जरूरत नही है। लेकिन एहतियात रखना जरूरी है। सर्दियों में बच्चों को ठंड से बचाना जरूरी है। हम आपको बता दें कि चीन में कोविड महामारी के बाद फेफडे फूलने या यूं कहे निमोनिया जैसे संक्रमण से पीडि़त मरीजों की तादाद में एकदम से भारी बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण भारत सरकार ने भी एहितायत बरतने शुरू कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें