Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

November 30, 2023

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद कर एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने कहा कि हंदवाड़ा पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उनके खुलासे पर टूटीगुंड जंगल से हथियार बरामद किए।

दोनों की पहचान परवेज़ अहमद डार और शौकत अहमद शेरगुजरी के रूप में की गई है। दोनों टूटीगुंड हंदवाड़ा के निवासी हैं। पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि उक्त मामले में और भी गिरफ्तारियां और बरामदगी की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें