Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीस लाख रुपये से अधिक की अवैध अफीम और डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

November 30, 2023

बीस लाख रुपये से अधिक की अवैध अफीम और डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कोतवाली थाना क्षेत्र में बीस लाख रुपये से अधिक का अवैध अफीम डोडा चूरा एवं दो लाख रुपए से ज्यादा नगदी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान हाइवे पर एक क्रेटा कार से 134 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवं दो लाख पांच हजार रुपये नगद जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार में अलग अलग नम्बर की तीन नम्बर प्लेट मिली जिन्हें आरोपी अलग अलग इलाकों में लगाकर निकलना चाह रहे थे।

दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़, लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए गश्त की जा रही थी कि ऐराल रोड़ चित्तौड़ीखेड़ा पर एक क्रेटा कार आती हुई नजर आई, जिसका चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर कार को वापस घुमाकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें 13 प्लास्टिक के थेलों में भरा हुआ 134 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा, तीन2 नम्बर प्लेट, दो लाख पांच हजार रुपए नगद मिले, जिन्हें जब्त कर आरोपी बाड़मेर जिले के कोजा पुलिस थाना धोरीमन्ना निवासी ओमप्रकाश (40) एवं रेवलिया पुलिस थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ निवासी शांतिलाल (43) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें