Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel-Hamas War: आज समाप्त हो रहा Gaza युद्धविराम, Israel ने 30 और फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा

December 1, 2023

Israel-Hamas War: आज समाप्त हो रहा Gaza युद्धविराम, Israel ने 30 और फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा

जेरूसलमः इजरायली जेल सेवा ने पुष्टि की है कि 30 और फिलिस्तीनियों को जेल से रिहा किया गया है। उधर, 24 घंटे के लिए बढ़ाए जाने के बाद युद्धविराम (Ceasefire) शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार रिहा किए गए फलिस्तीनियों के नाम नहीं बताए गए हैं। हमास (Hamas) या आतंकवादी समूह से संबद्ध मीडिया द्वारा कैदियों की रिहाई की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई।इजरायल-हमास (Israel-Hamas) संघर्ष विराम की शर्तों के तहत, इजरायल (Israel) को प्रत्येक इजरायली बंधक की रिहाई के लिए 3 फलिस्तीनियों को रिहा करना होगा।

संघर्ष विराम को सातवें दिन तक बढ़ाने पर तनावपूर्ण और लंबी खींचतान के बाद, इजरायली सरकार ने अंतत: गुरुवार को 8 नए इजरायली बंधकों को रिहा करने के हमास (Hamas) के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। एक बयान में इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के कार्यालय ने कहा, कि ‘उनकी सरकार 6 नागरिकों को गले लगाती है, जो अभी इजरायली क्षेत्र में लौटे हैं। उनके परिवारों को अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है कि वे देश में लौट आए हैं।‘

‘इजरायल (Israel) सरकार सभी बंधकों और लापता लोगों की वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।‘ इस बीच, संघर्ष विराम शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7 बजे फिर से समाप्त होने वाला है। हमास (Hamas) की सैन्य शाखा ने युद्धविराम (Ceasefire) नहीं बढ़ाए जाने की स्थिति में अपनी सेनाओं से ‘उच्च युद्ध तत्पर‘ रहने को कहा है। बता दें, युद्ध विराम (Ceasefire) की शुरुआत के बाद से 240 फिलिस्तीनियों, 86 इजरायलियों और 24 विदेशी नागरिकों को रिहा किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें