Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar में अवैध मस्जिद और मदरसों पर तत्काल रोक लगाएं नीतीश कुमार : Giriraj Singh

December 1, 2023

Bihar में अवैध मस्जिद और मदरसों पर तत्काल रोक लगाएं नीतीश कुमार : Giriraj Singh

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार (Bihar) में अवैध मस्जिद और मदरसों की तेजी से बढ़ रही संख्या को बिहार (Bihar) और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि बिहार (Bihar) में अवैध मस्जिद और अवैध मदरसों की बाढ़ हो गई है। बिहार (Bihar) के सीमावर्ती क्षेत्रों में तो हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं और इनकी वजह से केवल बिहार (Bihar) ही नहीं बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है और PFI भी वहां सक्रिय है।

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने आगे कहा कि बिहार (Bihar) में मुसलमानों की आबादी 18 प्रतिशत है, इसलिए इन अवैध मस्जिदों और मदरसों को तत्काल बंद करने के साथ ही वैध मदरसों में भी विज्ञान की पढ़ाई शुरू करवानी चाहिए और प्रगतिशील शिक्षा देनी चाहिए। नीतीश कुमार- लालू यादव गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि दोनों नेताओं को तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करके अब बिहार (Bihar) और देश के हित और आंतरिक सुरक्षा के लिए पैदा होने वाले खतरे पर भी विचार करना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले सालों में बिहार (Bihar) के लोगों का धन और धर्म भी खतरे में पड़ जाएगा और इसके लिए दोषी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू यादव (Lalu Yadav) होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें