Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदला जाएगा ‘फिरोजाबाद’ का नाम, जानिए अब क्या कहकर पुकारा जाएगा इसे…पारित हुआ प्रस्ताव

December 1, 2023

बदला जाएगा ‘फिरोजाबाद’ का नाम, जानिए अब क्या कहकर पुकारा जाएगा इसे…पारित हुआ प्रस्ताव

फिरोजाबाद : नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में गुरुवार को फिरोजाबाद (Firozabad) का नाम बदलकर चंद्रनगर (Chandranagar) करने का प्रस्ताव पास हो गया है। यह दूसरी बार है जब यह प्रस्ताव पारित किया गया है। यह प्रस्ताव अगस्त 2021 में जिला पंचायत की बैठक में भी पारित हो गया था। इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण ने बताया कि बोर्ड के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया था कि फिरोजाबाद का नाम पहले चंद्रनगर था। इसे फिर से फिरोजाबाद से चंद्रनगर किया जाए।

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव का 12 में से 11 कार्यकारिणी सदस्यों ने समर्थन किया और सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद फिरोजाबाद को चंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा। जानकारी के मुताबिक मुगल बादशाह अकबर के सेनापति फिरोज शाह के बेटे के नाम पर इस शहर का नाम फिरोजाबाद रखा गया था। अलीगढ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव नगर निगम अलीगढ में भी पारित हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें