Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarakhand के सुरंग में फंसे Bihar के 5 मजदूरों का Patna पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

December 1, 2023

Uttarakhand के सुरंग में फंसे Bihar के 5 मजदूरों का Patna पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

पटनाः उत्तराखंड (Uttarakhand) के सुरंग में 17 दिन फंसे रहने के बाद बिहार (Bihar) के पांच मजदूर शुक्रवार को पटना (Patna) पहुंचे। पटना हवाई अड्डा (Patna Airport) पहुंचने पर प्रदेश के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम (Surendra Ram) ने उनका स्वागत किया। इस दौरान इन लोगों के सकुशल प्रदेश वापसी पर उनके परिजनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक गए। सुरंग से सुरक्षित निकाले गए बिहार (Bihar) के 5 मजदूरों को शुक्रवार को दिल्ली (Delhi) से पटना (Patna) लाया गया। मजदूरों के साथ बिहार (Bihar) के अधिकारी भी साथ थे।

यहां इनका स्वागत श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम (Surendra Ram) ने गुलदस्ता देकर किया। इस दौरान वापस लौटे मजदूरों के कई परिजन भी मौजूद थे। यहां से सभी मजदूरों को उनके गांव रवाना कर दिया गया। वापस लौटे मजदूरों ने पत्रकारों से अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि यहां सरकार अगर रोजगार उपलब्ध करा दें तो कोई क्यों कमाने बाहर जाएगा। परिजनों ने हालांकि यह भी कहा कि अब इन्हें बाहर नहीं जाने देंगे।

इधर, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम (Surendra Ram) ने इस संबंध में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार (Bihar) के लोगों को लगातार नौकरी और रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मजदूरों पर सरकार नजर रखेगी और उन्हें रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, इसका ख्याल रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें