Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

निर्वाचन आयोग जब भी चाहे जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने के लिए तैयार हैं : उपराज्यपाल सिन्हा

December 1, 2023

निर्वाचन आयोग जब भी चाहे जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने के लिए तैयार हैं : उपराज्यपाल सिन्हा

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग जब भी विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश देगा, उनका प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में इसे कराने के लिए तैयार है।चुनावों के बारे में गलत सूचना फैलाने को लेकर कुछ खास राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि वह सफलतापूर्वक विधानसभा चुनाव कराने के बाद ही जम्मू कश्मीर छोड़ेंगे।

सिन्हा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर से इंतजाम के बारे में जो भी जानकारी मांगी थी, वह उसे सौंप दी गई है। मैं इस मंच से बताना चाहता हूं कि जब भी आयोग हमें कहेगा, जम्मू कश्मीर प्रशासन चुनाव कराने के लिए तैयार है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें