Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोना-चांदी चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, 143 तोला सोना और 103 तोला चांदी बरामद

December 1, 2023

सोना-चांदी चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, 143 तोला सोना और 103 तोला चांदी बरामद

पटियाला पुलिस ने सोना-चांदी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि 17 नवंबर को ज्वैलर भूपिंदर सिंह के घर से 1 करोड़ रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे, जिसमें पुलिस ने अब 3 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों की पहचान आदित्य, राजा और अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। इन्हें गिरफ्तार कर कुल 143 तोला सोना और 103 तोला चांदी बरामद की गई है। इसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। वे अक्सर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनके घरों में चोरी करते हैं। आरोपी आदित्य पिछले 21 साल से कबाड़ी का काम कर रहा था, आरोपी राजा 24 साल से यह काम कर रहा था और आरोपी अंजलि 24 साल से घेरलू काम कर रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें