Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिंद्रा की कुल थोक बिक्री नवंबर में 21 प्रतिशत बढ़ी

December 1, 2023

महिंद्रा की कुल थोक बिक्री नवंबर में 21 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की नवंबर में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढक़र 70,576 इकाई रही।कंपनी ने नवंबर 2022 में 58,303 इकाइयों की आपूíत की थी। एमएंडएम की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोटर वाहन निर्माता ने पिछले महीने यूटिलिटी वाहनों की 39,981 इकाइयों की आपूíत की। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना से 32 प्रतिशत अधिक है, जब कंपनी ने 30,238 इकाइयों की आपूíत की थी।

हालांकि, नवंबर में निर्यात 42 प्रतिशत घटकर 1,816 इकाई रह गया, जबकि नवंबर 2022 में यह 3,122 इकाई था। एमएंडएम के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘‘ एसयूवी खंड में मजबूत मांग से वृद्धि जारी रही..हालांकि, त्योहारी सीजन अच्छा रहा लेकिन इस महीने चुनिंदा हिस्सों में आपूíत संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हम चुनौतियों से निपटने के लिए स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।’’ कंपनी के अनुसार, नवंबर में उसकी ट्रैक्टर थोक बिक्री 32,074 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 30,528 इकाई थी।एमएंडएम के अध्यक्ष (कृषि उपकरण) हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘ त्यौहारी सीजन में घरेलू बाजार में उच्च मांग देखी गई, जिसे खरीफ फसल की प्राप्ति से समर्थन मिला। धनतेरस और दिवाली के दौरान खुदरा बिक्री मजबूत रही।’’

ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें