Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीडीपी बढ़ने से शेयर बाजार ने लगाई छलांग

December 1, 2023

जीडीपी बढ़ने से शेयर बाजार ने लगाई छलांग

मुंबई: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर के इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 6.2 प्रतिशत से बढ़कर अनुमान से अधिक 7.6 प्रतिशत पर पहुंचने से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 492.75 अंक अर्थात 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 67 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 67481.19 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 134.75 अंक यानी 0.67 प्रतिशत उछलकर 20267.90 अंक पट रहा।

बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.96 प्रतिशत की छलांग लगाकर 34,586.76 अंक और स्मॉलकैप 0.48 प्रतिशत चढ़कर 40,565.96 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3872 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2141 में तेजी जबकि 1601 में गिरावट रही वहीं 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियां हरे जबकि 21 लाल निशान पर बंद हुई।

बीएसई में 18 समूहों के शेयर लाभ में रहे। इस दौरान कमोडिटीज 0.92, सीडी 0.37, ऊर्जा 0.65, एफएमसीजी 1.53, वित्तीय सेवाएं 0.66, हेल्थकेयर 0.34, इंडस्ट्रियल्स 0.88, आईटी 0.07, यूटिलिटीज 1.46, बैंकिंग 0.88, कैपिटल गुड्स 1.51, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.48, धातु 1.07, तेल एवं गैस 0.46, पावर 1.57, रियल्टी 1.32, टेक 0.11 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.51 प्रतिशत मजबूत रहे।

ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें