Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत में लगभग 2.87 लाख हेक्टेयर उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण पूरा

December 2, 2023

तिब्बत में लगभग 2.87 लाख हेक्टेयर उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण पूरा

1 दिसंबर को, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि और ग्रामीण मामले विभाग से मिली खबर के अनुसार, अब तक, तिब्बत ने लगभग 2.87 लाख हेक्टेयर उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण पूरा कर लिया है। यह कुल खेती योग्य भूमि क्षेत्रफल का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा है। 

हाल के वर्षों में, तिब्बत ने खेती योग्य भूमि के परिवर्तन को सक्रिय रूप से कार्यान्वित किया है। उच्च मानक कृषि भूमि निर्माण करने, खेती योग्य भूमि के जल संरक्षण और खेतों में सड़कें आदि आधारभूत संरचनाओं में सुधार करने के माध्यम से खेती योग्य भूमि और अनाज उत्पादन की मात्रा को व्यापक तौर पर उन्नत किया, और खाद्य सुरक्षा की नींव को भी मजबूत किया है।

बताया गया है कि तिब्बत की साल 2022 उच्च-मानक कृषि भूमि निर्माण परियोजना का कार्य 50 हज़ार हेक्टेयर है, और 99.8 प्रतिशत की पूर्णता दर के साथ लगभग कुल 49.89 हजार हेक्टेयर भूमि पूरी हो चुकी है। साल 2023 का वार्षिक मिशन 40 हज़ार हेक्टेयर है, अब तक लगभग 27.63 हजार हेक्टेयर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिनमें 12 हजार 20 हेक्टेयर नव निर्मित भूमि और नवीनीकरण और उन्नयन की गई लगभग 15.61 हज़ार हेक्टेयर भूमि है।  

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें