Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूरो 2024: मेजबान जर्मनी ग्रुप ए में हंगरी, स्कॉटलैंड और स्विट्जरलैंड के साथ

December 3, 2023

यूरो 2024: मेजबान जर्मनी ग्रुप ए में हंगरी, स्कॉटलैंड और स्विट्जरलैंड के साथ

हैम्बर्ग: मेजबान जर्मनी को अगले साल होने वाली यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के शनिवार को हुए ड्रॉ में हंगरी, स्कॉटलैंड और स्विट्जरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।जर्मनी के लिए 2023 का साल निराशाजनक रहा और टीम 2024 में बेहतर प्रदर्शन के साथ अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी।

सितंबर में कोच जूलियन नेगल्समैन के जर्मनी के साथ जुड़ने के बाद से टीम ने दो मैत्री मैच गंवाए हैं जबकि टीम को 2023 में 13 मैत्री मैच में से छह में हार का सामना करना पड़ा। इस 24 टीम के टूर्नामेंट के ग्रुप बी में गत चैंपियन इटली और स्पेन एक बार फिर भिड़ते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट की इन दो सबसे सफल टीम ने यूरोपीय चैंपियनशिप के पिछले चार में से तीन खिताब जीते हैं। ग्रुप की दो अन्य टीम क्रोएशिया और अल्बानिया हैं।

ग्रुप सी में इंग्लैंड, डेनमार्क, स्लोवेनिया और र्सिबया को जगह मिली है जबकि ग्रुप डी में फ्रांस, आस्ट्रिया, नीदरलैंड के अलावा एक प्ले आॅफ (पोलैंड, एस्टोनिया, वेल्स या फिनलैंड में से एक) विजेता को शामिल किया गया है।ग्रुप ई में बेल्जियम, रोमानिया और स्लोवाकिया का साथ एक प्ले आॅफ विजेता देगा जो इजराइल, आइसलैंड, बोस्रिया-हर्जेगोविना और यूक्रेन में से एक होगा।

ग्रुप एफ में भी पुर्तगाल, तुर्की, चेक गणराज्य के साथ एक प्ले आफ विजेता (जॉर्जिया, लग्जमबर्ग, यूनान और कजाखस्तान में से एक) को जगह मिली है।यूरो 2024 का आयोजन 14 जून से 14 जुलाई तक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें