Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के राजभवन में नगालैंड राज्य का स्थापना दिवस मनाना जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा: उमर

December 3, 2023

जम्मू-कश्मीर के राजभवन में नगालैंड राज्य का स्थापना दिवस मनाना जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा: उमर

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि राजभवन नगालैंड राज्य का स्थापना दिवस मनाकर जम्मू-कश्मीर के लोगों के घावों पर नमक छिड़क रहा है।एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा है कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देते हुए जम्मू स्थित राजभवन में उत्साह और उमंग के साथ शुक्रवार को नगालैंड राज्य दिवस मनाया गया।

अब्दुल्ला ने दूसरे राज्य के राज्य दिवस का जश्न मनाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह विडंबना ही है कि जम्म-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीने जाने के बाद यहां केंद्र शासित प्रदेश दिवस मनाया गया।पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ह्लजम्मू-कश्मीर की विडंबना है। हम यहां जम्मू स्थित राजभवन में नगालैंड का स्थापना दिवस मना रहे हैं, दूसरी ओर जब जम्मू-कश्मीर की बात आती है तो हम केंद्र शासित प्रदेश दिवस मनाते हैं। यह यहां की जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को संविधान का अनुच्छेद 370 निरस्त करके इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 31 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश दिवस मनाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें