Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेरिस में राहगीरों पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया; एक की मौत, दो अन्य घायल

December 3, 2023

पेरिस में राहगीरों पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया; एक की मौत, दो अन्य घायल

पेरिस: फ्रांस की पुलिस ने पेरिस में शनिवार रात राहगीरों को निशाना बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आरोपी ने जर्मनी के एक पर्यटक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी और दो अन्य घायल हुए थे। फ्रांस के गृह मंत्री ने यह जानकारी दी।पुलिस ने 25 वर्षीय फ्रांसीसी व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी इससे पूर्व भी हिंसक अपराध के लिए चार साल जेल की सजा काट चुका है।

फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड दार्मेनिन ने कहा कि अपनी गिरफ्तारी के बाद उसने विशेष रूप से फलस्तीनी क्षेत्रों में मुसलमानों के मरने पर दुख व्यक्त किया और दावा किया कि फ्रांस एक सहयोगी था। दार्मोनिन ने बताया कि हमलावर ने ‘‘अल्लाहु अकबर’’ के नारे भी लगाए।दार्मेनिन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘व्यक्ति दूसरों को मारने के लिए तैयार था।’’हमलावर चाकू लेकर एक जर्मन जोड़े के पीछे भागा। घटना में उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद उसने दो अन्य लोगों को हथौड़े से हमला करके घायल कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें