Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस से कम

December 3, 2023

कश्मीर में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस से कम

श्रीनगर ; कश्मीर में शुष्क और ठंडे मौसम के बीच गुलमर्ग में मौसम की सबसे ठंडी रात रही तथा तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में रविवार को तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज की गई, जबकि सामान्य तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे है, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

श्रीनगर में पिछली रात दर्ज किए गए 4.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 1.2 डिग्री सेल्सियस और कुकेरनाग में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दिन श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस बीच, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के पुंछ और राजौरी जिलों से जोड़ने वाली मुगल रोड हालिया हिमपात के कारण आज लगातार चौथे दिन बंद रही। एक यातायात अधिकारी ने हिमपात होने के कारण फिसलन भरी सड़क की स्थिति के बीच लोगों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें