Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों व कैप्सूल सहित 2 व्यक्ति किए गिरफ्तार

December 3, 2023

जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों व कैप्सूल सहित 2 व्यक्ति किए गिरफ्तार

जालंधर देहात के थाना बिलगा की पुलिस पार्टी ने 500 खुली नशीली गोलियों व 2300 नशीले कैप्सूल सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हए एसएसपी मुखविन्दर सिंह भुल्लर ने बताया कि, समाज के बुरे तत्वों/नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2300 नशीली कैप्सूल और 500 नशीली गोलियां बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजिंदर सिंह और प्रभदीप सिंह बताया जा रहा है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ केस नंबर 126 दिनांक 02-12-2023 ए/डी 22 (बी) 22 सी) 29-61-85 एनडीपीएस एक्ट थाना बिलगा जिला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपी राजिंदर सिंह और प्रभदीप सिंह से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें