Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का टूटा जीत का सपना, तेलंगाना ने लगाया ‘मरहम’, MP में फिर भाजपा सरकार

December 3, 2023

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का टूटा जीत का सपना, तेलंगाना ने लगाया ‘मरहम’, MP में फिर भाजपा सरकार

Assembly Election Results 2023 : प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी की बंपर जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर के जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है।

झारखंड भाजपा में जोश और जश्न का माहौल, मरांडी बोले- देश में सिर्फ मोदी की गारंटी चलती है
रांचीः राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर झारखंड भाजपा में जोश और जश्न का माहौल है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड बहुमत से यह सिद्ध हो गया है कि देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है मोदी की गारंटी। झारखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के चुनाव परिणाम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और विकास की गारंटी पर मुहर है। इसके साथ ही ये नतीजे कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता का मुंहतोड़ जवाब हैं।

रेवंत रेड्डी, वह शख्स जिसने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का किया नेतृत्व
हैदराबादः अनुमुला रेवंत रेड्डी वह शख्स हैं, जनिके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में अपनी किस्मत में नाटकीय बदलाव देखा है। उप-चुनावों में अपमानजनक हार और पार्टी के भीतर से गंभीर चुनौती के बावजूद, उन्होंने आगे बढ़कर कांग्रेस का नेतृत्व किया। आलाकमान के पूर्ण समर्थन और एक प्रभावी रणनीति के साथ, रेवंत रेड्डी ने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी को उसके गढ़ में बहुत जरूरी जीत दिलाई।

कुछ महीने पहले तक कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में कमज़ोर नज़र आ रही थी। लेकनि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में जीत ने पार्टी में नई जान फूंक दी। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के प्रयास में कांग्रेस सत्ता-विरोधी कारक को भुनाने में सफल रही। रेवंत रेड्डी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने न केवल अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र कोडंगल और कामारेड्डी में प्रचार किया, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री केसी राव को चुनौती दी, बल्कि पूरे राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

मध्य प्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी ने दर्ज की अपनी पहली जीत
भोपालः भारत आदिवासी पार्टी ने रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट जीतकर मध्यप्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज की। सैलाना सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4,618 मतों के अंतर से हराया। यह पहली बार है जब भारत आदिवासी पार्टी ने मध्यप्रदेश के किसी भी चुनाव में कोई जीत दर्ज की है, जबकि इस पार्टी का मुख्यालय राजस्थान में है। रतलाम की सैलाना सीट राजस्थान की सीमा पर स्थित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें