Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ पुलिस ने चोरी के 90 मोबाइल और लैपटॉप समेत 3 को किया गिरफ्तार

December 3, 2023

चंडीगढ़ पुलिस ने चोरी के 90 मोबाइल और लैपटॉप समेत 3 को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) ने कल चंडीगढ़ के इलाकों से चुराए गए अलग-अलग ब्रांड के मोबाइल फोन और लैपटॉप बेचते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक मोहाली की तरफ से आ रहे हैं जो एक सफेद रंग की कार में सवार हैं। ये तीनों युवक चोरी के मोबाइल फोन बेचते हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत सेक्टर 39 के जीरी मंडी चौक पर आ रही फिएट कार को रोका और उसकी  तलाशी ली। तलाशी के बाद तीनों युवकों से करीब 90 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप बरामद हुए, जोकि ये बाजार में बेचने जा रहे थे। पकडे गए आरोपियों की पहचान चंदन सिंह चंदू निवासी मुंडी खरड़, गुरजीत सिंह निवासी मुंडे खरड़ और भूपिंदर सिंह निवासी सन्नी एन्क्लेव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें