Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi-अनुराग ठाकुर के जयकारों से गुंजा Sujanpur, 3 राज्यों की जीत पर लड्डू बांट मनाई खुशी

December 4, 2023

PM Modi-अनुराग ठाकुर के जयकारों से गुंजा Sujanpur, 3 राज्यों की जीत पर लड्डू बांट मनाई खुशी

सुजानपुर (गौरव जैन) : तीन राज्यों में मिली बंपर जीत के बाद सोमवार को सुजानपुर शहर पीएम मोदी-अनुराग ठाकुर के जयकारों से गूंज उठा। सुजानपुर भाजपा परिवार द्वारा शहर में पहुंचकर इस जीत का जश्न मनाया गया। लोगों एवं कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया गया। सुजानपुर बस स्टैंड पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, सुजानपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने नाचते गाते हुए इस जीत का जश्न मनाया।

नारी शक्ति ने गीतों के माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-अनुराग सिंह ठाकुर का गुणगान किया। मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने बताया कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की है। इस जीत का सारा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं को जाता है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी की जीत है। देश के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। देशवासियों की जीत है और घमंडियां गठबंधन की हार है।

उन्हाेंने कहा कि सनातन विरोधी लोगों की हार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर भारत लगातार बुलंदी पर पहुंच रहा हैं। अब यह भारत ना रुकने वाला है, ना झुकने वाला है और ना दबने वाला हैं। 3 राज्यों में मिली जीत के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगाएगी और इस बार आंकड़ा 400 पर होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विकसित भारत रथ यात्रा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जोर शोर तरीके से चलाई जा रही हैं। हर पंचायत में इसका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया जा रहा हैं। आज पूरा देश भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हैं। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नारे लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें