Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो वर्षों में पेट्रोल की कीमतों में 11 प्रतिशत की कमी : Hardeep Singh Puri

December 4, 2023

दो वर्षों में पेट्रोल की कीमतों में 11 प्रतिशत की कमी : Hardeep Singh Puri

नई दिल्लीः सरकार ने आज राज्यसभा में कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछले दो वर्षाें में पेट्रोल की कीमतों में 11 प्रतिशत की कमी की गई है और डीजल की कीमत भी कम हुई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नवंबर 2021 और मई 2022 में पेट्रोल की कीमतों में कुल मिलाकर 11 प्रतिशत की कमी की गयी थी। यह कमी विशेषकर केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती कर की थी।

उन्होंने इथेनॉल मिश्रित जैव ईंधन की उपलब्धता बढ़ने का उल्लेख करते हुए कहा कि नवंबर 2022 में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन सरकार की कोशिश से इस लक्ष्य को पांच महीने पहले ही हासिल कर लिया गया था और अब 20 प्रतिशत मिश्रण के लक्ष्य को वर्ष 2025 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है और इसको हासिल कर लिया जायेगा क्योंकि अभी 12 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण हासिल कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें