Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

CID फेम Dinesh Phadnis का हार्ट अटैक से निधन, शो में निभाया था ‘इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स’ का रोल

December 5, 2023

CID फेम Dinesh Phadnis का हार्ट अटैक से निधन, शो में निभाया था ‘इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स’ का रोल

मुंबई:भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला फेमस क्राइम शो ‘सीआईडी’ में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का मुंबई में निधन हो गया। 57 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली।वह लीवर डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें 1 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 57 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले एक्टर के दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आई थी, जिसे अभिनेता दयानंद शेट्टी ने खारिज किया था।’सीआईडी’ के सभी कलाकार, जो एक-दूसरे के बेहद करीब माने जाते हैं, फडनीस के आवास पर हैं।उनका अंतिम संस्कार आज दौलत नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा।

‘सीआईडी’ 1998 में टेलीविजन पर प्रसारित होना शुरू हुआ और 2018 तक शानदार प्रदर्शन किया। यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। दिनेश ने शो में फ्रेड्रिक्स की भूमिका निभाई और उनके किरदार को दर्शकों ने उनकी कॉमिक टाइमिंग और शो के अन्य किरदारों, खासकर शिवाजी साटम के एसीपी प्रद्युम्न के साथ मजेदार नोक-झोंक के लिए पसंद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें