Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर Sujanpur में निकाली गई विजय रैली

December 5, 2023

तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर Sujanpur में निकाली गई विजय रैली

सुजानपुर (गौरव जैन) : हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को तीनों राज्य में बंपर जीत मिली है। इस जीत को लेकर हिमाचल बीजेपी में खुशी की लहर हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए विजय रैली निकाल रहे हैं। सुजानपुर भाजपा मंडल सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा युवा मोर्चा सहित तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी इस विजय रैली में शामिल हुए।

केंद्र की मोदी सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव का भी कार्यकर्ताओं ने शंखनाद किया। नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, केंद्रीय मंत्री राज ठाकुर जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ इस विजय रैली को सुजानपुर शहर में घुमाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें