Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

“मोदी की गारंटी” के नाम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाए स्टॉल, मौके पर किया समस्याओं का समाधान

December 5, 2023

“मोदी की गारंटी” के नाम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाए स्टॉल, मौके पर किया समस्याओं का समाधान

फरीदाबाद: पूरे देश में अब “मोदी की गारंटी” के नाम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जहां नए पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है वही लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर करते हुए उन्हें स्वास्थ्य जांच का लाभ भी उपलब्ध करवाया जा रहा है l खासकर ऐसे बुजुर्ग जो आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित थे उन्हें इन कैंपों के माध्यम से फौरन से पहले आयुष्मान कार्ड बनाकर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं l इसी कड़ी में फरीदाबाद के वार्ड नंबर 2 में मोदी की गारंटी के नाम से विशेष कैंप का आयोजन नगर निगम द्वारा आयोजित किया गया जहां भारी संख्या मे पहुंचे लोगों ने हाथों हाथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याओं का समाधान करवाया l

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारी ने बताया कि उनके स्टाल पर सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। जिसमें सुरक्षा बीमा योजना के तहत ₹20 प्रति महीना प्रीमियम पर 2 लाख का एक्सीडेंटल बीमा का लाभ दिया जा रहा है। उज्जवला गैस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही मुक्त गैस सिलेंडर कनेक्शन दिए जा रहे हैं और गरीब लोगों के लिए मोदी सरकार की यह योजना वरदान साबित हो रही है और महिलाओं को धुएं से निजात मिल रही है । आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे बुजुर्गों का जहां कैंप में हर डालकर स्वागत किया गया वही बुजुर्गों ने सरकार की नीतियों की जमकर प्रशंसा की। 70 साल के बुजुर्ग सतीश कुमार ने बताया कि वह बीमार हैं और और इस कैंप में उनका आयुष्मान कार्ड बिना किसी परेशानी के बन गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें