Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिट्टी को लेकर बढ़ा विवाद, ठेकेदार पर गाली गलौज और मारपीट के आरोप

December 5, 2023

मिट्टी को लेकर बढ़ा विवाद, ठेकेदार पर गाली गलौज और मारपीट के आरोप

यमुनानगर: यमुनानगर के हनुमान मंदिर मंदिर के पास बन रही नई गली को लेकर विवादशुरू हो गया है।इस बाबत मोहल्लावासी एकजुट हुए और लघु सचिवालय पहुंचे। मोहल्लावासियों ने मिट्टी ठेकेदार संजू जाट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक नाम के युवक ने बताया कि मिट्टी ठेकेदार सड़क बनाने के दौरान मनमानी कर रहा है। जब उन्होनें उनसे सड़क की मिट्टी उठाने की वजह पूछी तो ठेकेदार ने उनके पिता के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ गाली गलौज की। उन्होंने बताया कि मिट्टी ठेकेदार सड़क से जो मिट्टी उठा रहा है उससे उनके घरों को काफी नुकसान पहुचेगा। उन्होने कहा कि जैसे ही इसकी आवाज उठाते हैं तो ठेकेदार मारपीट पर उतारू हो जाता है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे एसपी और डीसी को शिकायत देने आए हैं। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पहले तो सड़क जाम की और फिर जब अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनकी मांग है कि घर को जो नुकसान हो रहा है उसे रोका जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें