Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Washington DC के पास एक घर में हुआ विस्फोट, कई पुलिसकर्मी घायल

December 5, 2023

Washington DC के पास एक घर में हुआ विस्फोट, कई पुलिसकर्मी घायल

वाशिंगटनः वाशिंगटन, डीसी के पास एक आवासीय इमारत में विस्फोट की खबर सामने आई है, जिसमें कई पुलिस अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि यह विस्फोट वाशिंगटन डीसी से सीधे पोटोमैक नदी के पार अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के एक काउंटी अर्लगिंटन स्थित एक घर में रात 8.20 बजे हुआ। पुलिस यहां किसी मामले में जांच करने पहुंची थी।

अर्लिंग्टन काउंटी पुलिस विभाग ने एक्स पोस्ट में बताया, कि ‘जब अधिकारी आवास पर सर्च वारंट एग्जीक्यूट करने का प्रयास कर रहे थे, तो संदिग्ध ने घर के अंदर कई गोलियां चलाईं।‘ ‘इसके बाद, आवास पर एक विस्फोट हुआ। फिलहाल, अधिकारी विस्फोट की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।‘ लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध घायल हुआ या पकड़ा गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टर के अनुसार, इलाके में एक जोरदार विस्फोट सुना गया और आसपास की बिजली बाधित हो गई। आसपास के कुछ निवासियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें अपने घर हिलते हुए महसूस हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें