Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान ने 29वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में की शिरकत…और भी सेलिब्रिटी आए नजर

December 6, 2023

सलमान ने 29वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में की शिरकत…और भी सेलिब्रिटी आए नजर

कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 29वें कोलकाता अतंरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए महानगर पहुंचे गये हैं।इस महोत्सव का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में मंगलवार शाम को नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष राज चक्रवर्ती ने बताया कि आठ दिवसीय मेगा फेस्टिवल में 39 विभिन्न देशों की लगभग 219 फिल्में, 72 फीचर फिल्में और केआईएफएफ की विभिन्न प्रतियोगिता श्रेणियों में 50 लघु फिल्में और वृत्तचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इस दौरान, सलमान खान के अलावा, दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और कमल हसन भी उपस्थित होने वाले हैं और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्य मंत्री और केआईएफएफ के मुख्य सलाहकार अरूप बिस्वास के अनुसार, दुनिया भर से तेरह फिल्में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (इनोवेशन इन मूविंग इमेजेज) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक गोल्डन रॉयल बंगाल ट्रॉफी के लिए क्रमशः 51 लाख रुपये और 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। महानायक उत्तम कुमार और तनुजा अभिनीत 1963 की बंगाली क्लासिक डेया नेया, उद्घाटन फिल्म होगी। बंगाली पैनोरमा अनुभाग पहली बार प्रतिस्पर्धी होगा जिसमें विजेता के लिए 7.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें