Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता दिनेश फडनीस भावुक हुए आदित्य श्रीवास्तव, कही ये बड़ी बात

December 6, 2023

अभिनेता दिनेश फडनीस भावुक हुए आदित्य श्रीवास्तव, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने ‘सीआईडी’ के अपने सह-अभिनेता दिनेश फडनीस के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वे एक परिवार की तरह थे।शो में सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार निभाने वाले आदित्य ने आईएएनएस को बताया, ‘आधी रात 12.08 बजे वह हमें छोड़कर चले गए। उन्हें एक दवा का रिएक्शन हुआ, जिसके कारण लिवर में समस्या हो गई और फिर मल्टीपल आॅर्गन फेल्योर की स्थिति पैदा हो गई। वह पिछले दो-तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और कल उनका निधन हो गया।’’

‘सुपर 30′ फेम अभिनेता ने कहा, ‘हमारा एक-दूसरे के साथ लंबे समय से जुड़ाव था, यह परिवार की तरह था। हम शो के लिए 20 साल से अधिक समय तक एक साथ थे। हम अलग-अलग मौकों और परिस्थितियों में मिलते थे। जिस तरह से वह स्क्रीन पर थे, वैसे ही वह असल जिंदगी में भी थे। वह बहुत जिंदा दिल थे। वो खुशमिजाज, देखभाल करने वाला एक अच्छा दोस्त था।’

55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘हमने एक साथ बहुत समय बिताया है। एक टीम लंबे समय तक चलती है, जब आपके साथ समान विचारधारा वाले लोग होते हैं, और सब कुछ सहज होता है। वह ताकत का एक स्तंभ थे।‘’लक्ष्य’ फेम ने अंत में कहा, ‘वह किसी भी स्थिति में खड़ा रहने वाला, साथ देने वाला इंसान था। वह हमें पूरे दिन हंसाता था।’दिनेश ने ‘सीआईडी’ में मौज-मस्ती करने वाले फ्रेडरिक्स का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने 57 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें