Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास सैनिकों ने संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर की गोलीबारी

December 6, 2023

जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास सैनिकों ने संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर की गोलीबारी

जम्मू: जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सैनिकों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बट्टल इलाके में हुई घटना के बाद सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।अधिकारियों ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब एक संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी और उसे गिराने के लिए कुछ गोलियां चलाईं।

उन्होंने कहा कि अंधेरे के कारण के यह सामने नहीं आया है कि ड्रोन वापस चला गया या नीचे गिर गया। पुलिस के साथ सेना ने ड्रोन या उसके माध्यम से आए हथियारों, नशीले पदार्थों और धन की जांच के लिए तुरंत एक तलाशी अभियान चलाया।अधिकारियों के अनुसार, आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें