Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कृति सेनन ने मनाली में ‘दो पत्ती’ का शेड्यूल किया पूरा, शेयर की तस्वीर

December 7, 2023

कृति सेनन ने मनाली में ‘दो पत्ती’ का शेड्यूल किया पूरा, शेयर की तस्वीर

मुंबई :बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने मनाली में अपने पहले प्रोडक्शन‘दो पत्ती’का शेड्यूल पूरा कर लिया है।कृति सैनन अब निर्माता बन गयी है। कृति सैनन अपने प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के बैनर तले फिल्म दो पत्ती बना रही है। दो पत्ती में काजोल की अहम भूमिका होगी। कृति‘दिलवाले’के आठ साल बाद काजोल के साथ‘दो पत्ती’में काम कर रही है।

कृति सैनन ने मनाली में दो पत्ती का शेडयूल पूरा कर लिया है।कृति ने सोशल मीडिया पर निर्देशक और क्रू के साथ कुछ रेंडम वीडियो शेयर किए।उन्होंने कैप्शन में लिखा, मनाली.. बेहद खूबसूरत हैं! यह‘दो पत्ती’के लिए एक शेड्यूल रैप है!! कूल वेदर, वार्म होटेर्स! पैशनेट लोग.. कुछ जादू पैदा करने की कोशिश कर रही हैं यादें! इतना शानदार शेड्यूल, ग्रेट टीम को धन्यवाद!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें