Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री खुद संगठन से निकले हैं, कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों के बारे में सोचने की जरूरत : Pratibha Singh

December 7, 2023

मुख्यमंत्री खुद संगठन से निकले हैं, कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों के बारे में सोचने की जरूरत : Pratibha Singh

शिमला (गजेंद्र): शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की। इस मौके पर प्रदेश सरकार से कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि 11 तारीख को होने वाले एक साल के कार्यक्रम को लेकर आज हम मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें सभी जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी से फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है तथा अधिक से अधिक मात्रा में लोगों को कैसे वहां पहुंचा जाए, इसको लेकर आज रणनीति बनाई गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का 1 साल का कार्यकाल अच्छा रहा है, हालांकि दुर्भाग्य से प्रदेश में आपदा आई जिसने बड़ा नुकसान हिमाचल प्रदेश में किया। संगठन में नियुक्तियों को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद संगठन से निकले हैं और उन्हें बात की खुशी भी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्हें खुद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं को तवज्जो देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बात एनएसयूआई की हो युवा कांग्रेस की या महिला कांग्रेस की। मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए कि इन्हें भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति दी जानी चाहिए, ताकि पार्टी कार्यकर्ता भी अपने आप को महत्वपूर्ण समझे और आगामी चुनाव के लिए काम भी करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें