Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा

December 7, 2023

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा

मीरपुर: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को यहां बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। मैच के पहले दिन बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 172 रन पर आउट हो गई थी लेकिन मेजबान टीम ने वापसी करते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 55 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा।लगातार बारिश के कारण मैच अधिकारियों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया और साथ ही शुक्रवार को मैच जल्दी शुरू करने का भी फैसला किया।

न्यूजीलैंड की टीम अब भी बांग्लादेश से 117 रन पीछे है जबकि उसके पांच विकेट बाकी हैं। डेरिल मिशेल 12 जबकि ग्लेन फिलिप्स पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।बांग्लादेश ने दो टेस्ट की श्रृंखला का पहला मैच 150 रन से जीता था और उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचने का मौका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें