Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

FD निवेशकों के लिए ख़ुख़बरी: SBI की इस स्कीम में से मिलेगा तगड़ा ब्याज, जल्द ले लाभ

December 8, 2023

FD निवेशकों के लिए ख़ुख़बरी: SBI की इस स्कीम में से मिलेगा तगड़ा ब्याज, जल्द ले लाभ

नई दिल्ली: अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद है।देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India – SBI) की ओर से सर्वोत्तम एफडी (SBI Sarvottam FD) स्कीम पर निवेशकों को 7.9 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जा रहा है। सर्वोत्तम स्कीम में पीपीएफ, एनएससी और पोस्ट ऑफिस की सेविंग योजनाओं की तुलना में ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

स्कीम में कितना करें निवेश:

एसबीआई की इस योजना के सबसे बड़ा फायदा है कि ये सिर्फ एक साल और 2 साल की ही स्कीम है। जिसमे आपको एसबीआई सर्वोत्तम टर्म डिपॉजिट स्कीम का लाभ लेने के लिए रिटेल निवेशक को कम से कम 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा। एसबीआई सर्वोत्तम योजना में ग्राहकों को 2 साल की जमा यानी एफडी पर 7.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज दर आम जनता के लिए है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को इसी योजना पर 7.90 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

मैच्योरिटी से पहले नहीं निकाल सकते पैसा:

एसबीआई सर्वोत्तम स्तीम में मैच्योरिटी से पहले पैसा नहीं निकाल सकते. ये नॉन-कॉलेबल योजनाएं हैं जिनमें समय से पहले पैसा नहीं ले सकते. अगर समय से पहले पैसा निकालते हैं तो चार्ज देना होगा.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को दी रफ्तार: टॉड मैक्ले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें