Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mandi शहर में जल्द खोला जाएगा बुक कैफे, टाउन हॉल में Wi-Fi के साथ ही रीडिंग रूम की की जाएगी व्यवस्था : वीरेंद्र भट्ट

December 8, 2023

Mandi शहर में जल्द खोला जाएगा बुक कैफे, टाउन हॉल में Wi-Fi के साथ ही रीडिंग रूम की की जाएगी व्यवस्था : वीरेंद्र भट्ट

मंडी (गजेंद्र) : नगर निगम मंडी को नए मेयर व डिप्टी मेयर मिलने के बाद आज नगर निगम में पहली विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने की। मंडी में 15 वार्डों के विकास कार्य को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान वीरेंद्र भट ने कहा कि नगर निगम का मुख्य कार्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है। प्रमुख रूप से आज इस बैठक में विकास कार्य को लेकर कई मुद्दे पास किए गए। बता दें की मंडी शहर के घंटा घर में नगर निगम के द्वारा 50 की क्षमता वाला बुक कैफे जल्द खोला जाएगा। टाउन हॉल में वाई-फाई के साथ ई-रीडिंग रूम की व्यवस्था की जाएंगी। ऐतिहासिक सेरी मंच के पास एक रेन शटर की व्यवस्था की जाएंगी।

मंडी में बने चौक पर सौंदर्य करण का काम होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य को गति दी जाएगी। बेसहारा पशुओं की समस्या का भी निवारण किया जाएगा। कुत्तों की नसबंदी के लिए नसबंदी करने वाले टेबलों की क्षमता 7 से दोगुनी की जाएगी। मंडी में डॉग केयर सेंटर चलाने पर विचार किया जा रहा है और जमीन और फंड के लिए जनसेवकों के सहयोग के बाद ही यह कार्य पूरा हो सकता है। बंदरों के आतंक से बचने के लिए वन विभाग के साथ मिलकर महीने में 500 बंदरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

नगर निगम में आपदा के दौरान 36 करोड रुपए के नुकसान की भरपाई की मांग करते हुए वीरेंद्र भट ने कहा कि जल्द से जल्द पैसे को सैंक्शन किया जाए, ताकि राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर निगम में 5 करोड़ की लागत से विकास कार्य चल हुए हैं। नगर निगम के सभी वार्डों में 20-20 लाख देने की आज इस बैठक में घोषणा की गई है। पार्षदों की प्राथमिकता के अनुसार ही इन पैसों को खर्च किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें