Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi 11 दिसंबर को विकसित भारत अभियान 2047 का करेंगे शुभारंभ

December 8, 2023

PM Modi 11 दिसंबर को विकसित भारत अभियान 2047 का करेंगे शुभारंभ

भोपाल : विकसित भारत अभियान 2047 के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों की आधिकारिक स्तर पर समीक्षा बैठक आज यहां राजभवन में सम्पन्न हुयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसंबर को आभासी माध्यम से कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विश्वविद्यालयों के छात्र, संकाय सदस्य उपस्थित होंगे। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के प्राध्यापक तथा छात्र कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। आभासी माध्यम से कार्यक्रम के शुभारम्भ उपरांत राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें विशेषज्ञों के पेनल डिस्कशन और राज्यपाल मंगुभाई पटेल के संबोधन के कार्यक्रम होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

यह जानकारी राजभवन में आज हुई बैठक में दी गयी। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा के सी गुप्ता, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी पी आहूजा, भोपाल स्थित केन्द्रीय, शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति और चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा के अखिल भारतीय संस्थानों के निदेशक उपस्थित थे। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि वर्चुअली शामिल हुए।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी पी आहूजा ने विकसित भारत 2047 की संकल्पना और 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आभासी माध्यम से शुभारम्भ कार्यक्रम के उपरांत पेनल डिस्कशन के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनोवेशन, साइन्स एण्ड टेक्नॉलोजी और थ्राइविंग एण्ड सस्टेनेबल इकोनॉमी विषयों पर विशेषज्ञों के पेनल डिस्कशन किये जायेंगे। वर्ष 2047 में विकसित भारत अभियान की संकल्पना पर छात्र-छात्राओं के मध्य चर्चा का आयोजन भी होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें