Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

BBL में आरसीबी के स्टार प्लेयर को लगी चोट, मैच से हुए बाहर

December 9, 2023

BBL में आरसीबी के स्टार प्लेयर को लगी चोट, मैच से हुए बाहर

मेलबर्न: मेलबर्न स्टार्स को बिग बैश लीग (बीबीएल) में खराब शुरुआत से वापसी करने की उनकी उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा उसके बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल बांह में चोट लगने के कारण पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच से बाहर हो गए हैं। प्रतियोगिता की शुरूआती रात में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय मैक्सवेल को अपनी बांह में चोट लग गई। इस दौरान मैक्सवेल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाये थे। इस मुकाबले में स्टार्स को 103 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मैक्सवेल की अनुपस्थिति से मार्कस स्टोइनिस पर बल्लेबाजी लाइन-अप का नेतृत्व करने की अधिक जिम्मेदारी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें