Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को मारी टक्कर, 3 की मौत

December 9, 2023

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को मारी टक्कर, 3 की मौत

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बने बस स्टैंड पर खड़े छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे एक ट्रक पर से ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर चालक का नियंत्रण हट गया और अचानक ट्रक ने बेकाबू होते हुए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे यात्री को टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान नोमान (18) पुत्र नौशाद निवासी पांडोली रोड नागल, लक्की (18) पुत्र जितेंद्र निवासी जैनपुर के रूप हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मोंटी (19) , गुलबहार (22), सुमित (18) घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें