Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manali के अमिताभ शर्मा को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित, National Games में एहम भूमिका निभाने पर मिला सम्मान

December 9, 2023

Manali के अमिताभ शर्मा को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित, National Games में एहम भूमिका निभाने पर मिला सम्मान

मनाली (सृष्टि) : भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य एवं मनाली निवासी अमिताभ शर्मा को गोवा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सम्मानित किया है। गोवा में हुई राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर उन्हें ये सम्मान दिया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।

मनाली के अमिताभ शर्मा भारतीय आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। उन्हें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए तकनीकी कंडक्ट समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। अमिताभ शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में देश के 10 हजार से अधिक एथलीट ने भाग लिया। इस तरह के आयोजन में एथलीट को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें