Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधान सभा स्पीकर संधवां ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत यात्री बस को दी हरी झंडी

December 9, 2023

विधान सभा स्पीकर संधवां ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत यात्री बस को दी हरी झंडी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने यात्रियों की बस को हरी झंडी दी। कोटकपुरा से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर स. संधवां ने कहा कि इस स्कीम के शुरू होने से पंजाब निवासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफऱ की सुविधा मुफ़्त मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी।

स. संधवां ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत पवित्र स्थान श्री हजूर साहिब (नांदेड़), तख़्त श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी मंदिर, अयोध्या और वृन्दावन धाम (उत्तर प्रदेश), श्री अजमेर शरीफ़ (राजस्थान) की यात्रा करवाई जायेगी। इसके अलावा श्री आनन्दपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, सालासर धाम, श्री खाटू श्याम, माता चिंतपुर्णी, माता वैष्णु देवी, माता ज्वाला जी आदि स्थानों की यात्रा करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि इन तीर्थ स्थानों की यात्राओं के लिए रोज़ाना बसें और रेल गाड़ीयाँ पंजाब के अलग-अलग हलकों से जाने का प्रबंध किया गया है। इस मौके पर यात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए स. संधवां ने कहा कि इस तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए दो तरह के साधनों का प्रबंध राज्य सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि लम्बी दूरी के धार्मिक स्थानों के लिए यात्रा का साधन रेल गाड़ी और कम दूरी के लिए यात्रा का साधन सडक़ रास्ते से बसों के द्वारा होगा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट श्री विनीत कुमार समेत शहर के आदरणीय सज्जन और प्रसाशनिक अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें