Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा को 10-1 से रौंद कर भारत जूनियर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

December 10, 2023

कनाडा को 10-1 से रौंद कर भारत जूनियर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

कुआलालंपुर: कनाडा को एकतरफा मुकाबले में 10-1 से रौंद कर भारतीय जूनियर टीम ने शनिवार को एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया 2023 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कुआलालंपुर के बुकित जलील में राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में इस जीत के साथ भारत पूल सी तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। भारत के लिए आदित्य अर्जुन लालगे , रोहित और अमनदीप लाकड़ा ने दो दो गोल दागे जबकि विष्णुकांत , राजिंदर , कुशवाह सौरभ आनंद और उत्तम सिंह ने एक एक गोल किया। कनाडा के लिए एकमात्र गोल 20वें मिनट में जूड निकोलसन ने किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें