Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में गोलीबारी, तीन की मौत

December 10, 2023

अमेरिका में गोलीबारी, तीन की मौत

न्यूयॉर्क : अमेरिका में जॉर्जिया प्रांत की राजधानी अटलांटा में गोलीबारी में तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अटलांटा पुलिस ने अपने बयान में बताया कि गोलीबारी के बाद तीन युवकों को घटनास्थल पर मृत अवस्था में पाया गया और एक अन्य युवक को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक यह घटना नशीले पदार्थों के सौदों से जुड़ी थी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और गोली चलाने वाले के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। गैर-लाभकारी अनुसंधान समूह गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल नौ दिसंबर तक अमेरिका में 634 सामूहिक गोलीबारी हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें