Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs SA, 1st T20I : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका

December 10, 2023

IND vs SA, 1st T20I : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार (10 दिसंबर) को हुई। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में रद्द हो गया। बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हुआ। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला गकेबेरहा में 12 दिसंबर को खेला जाएगा। डरबन में लगातार बारिश के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके थे। दर्शकों को निराशा हाथ लगी है और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ेगा। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को गकेबेरहा में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें