Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu में BJP कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, प्रदेश सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल

December 11, 2023

Kullu में BJP कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, प्रदेश सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल

कुल्लू (सृष्टि) : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जहां अपने 1 साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है। वहीं प्रदेश भर में भाजपा द्वारा आक्रोश रैली निकाली जा रही है। कुल्लू में भी भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई, जिस दौरान भाजपा ने जनता को कांग्रेस की 10 गारंटियों को याद दिलाया। भाजपा के कई पदाधिकारी भी इस रैली में शामिल हुए।

भाजपा में रहे पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा की कांग्रेस सरकार का 1 साल का कार्यकाल शर्मनाक रहा है। इस दौरान कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को सिर्फ कर्ज ने डूबा दिया है। प्रदेश का अधिकांश क्षेत्र इस वक्त आपदा प्रभावित है। हजारों लोग घर से बेघर हो चुके हैं और 500 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकार ने आपदा प्रभावितों को राहत देने के बजाय उनकी मुसीबत को बढ़ाने का काम किया।

डीजल का दाम बढ़ाकर हर चीज महंगी कर दी और राजनैतिक विद्वेष की भावना से सारे क्रशर बंद कर दिए, जिससे लोगों के घरों के निर्माण में रुकावट आई। भवन निर्माण से जुड़ी सामग्री कई गुना महंगे दामों पर खरीदनी पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसे में बेहतर होता कि प्रभावितों के हित में काम करते। प्रदेश सरकार अपने एक वर्ष की कोई एक उपलब्धि बता दें जिसके दम पर वे जश्न मना रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें