Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ने के लिए तैयार भारतीय टीम

December 12, 2023

क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ने के लिए तैयार भारतीय टीम

कुआलालंपुर: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया 2023 के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी, जब वे मंगलवार को यहां दूसरे क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ेंगे।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम अपने तीसरे और अंतिम पूल सी गेम में कनाडा को 10-1 से हराने के बाद आत्मविश्वास के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी।

इससे पहले टूर्नामेंट में भारत ने कोरिया को 4-2 से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में स्पेन के खिलाफ उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। छह अंकों के साथ पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत पूल डी तालिका में शीर्ष पर रहने वाले नीदरलैंड्स से भिड़ेगा।

भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कप्तान उत्तम सिंह ने कहा, ‘हमने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। 10-1 की बड़ी जीत से निश्चित रूप से नॉकआउट चरण में हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हम हमेशा की तरह अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से खेलना हैं।‘

इस बीच, कोच सी.आर. कुमार ने कहा, ‘खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं और वो हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम एक समय में एक मैच पर ही ध्यान देना जारी रखेंगे। हां, क्वार्टर फाइनल एक बड़ा मैच है लेकिन यह ऐसा कुछ नहीं है जिसके लिए लड़के तैयार नहीं हैं।‘

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल क्रमश: 14 और 16 दिसंबर को खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें