Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, शाम पौने पांच बजे नए मंत्री राजभवन में लेंगे शपथ

December 12, 2023

Himachal मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, शाम पौने पांच बजे नए मंत्री राजभवन में लेंगे शपथ

शिमलाः हिमाचल मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा। शाम पौने पांच बजे नए मंत्री राजभवन में शपथ लेंगे। आज 2 नए मंत्री राजभवन में पद एवम गोपनीयता की शपथ लेंगे। राजेश धर्माणी बिलासपुर और यादवेंद्र गुमा कांगडा जिला से ताल्लुक रखते हैं। राजेश धर्माणी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी हैं, तो वहीं यादवेंद्र गुमा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पसंद हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते हैं सुक्खू मंत्रिमंडल में दलित चेहरा हाे। सुक्खू मंत्रिमंडल में 2 मंत्रियों के बनने के बाद अभी भी एक मंत्री की जगह खाली हैं। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल दोनों नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें