Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

 गीता महोत्सव में आई सोने के पानी से बनी भगवान श्री कृष्ण की पेंटिंग, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

December 12, 2023

 गीता महोत्सव में आई सोने के पानी से बनी भगवान श्री कृष्ण की पेंटिंग, कीमत जान हो जाएंगे हैरान
 कुरुक्षेत्र:  इन दिनों कुरुक्षेत्र की रौनक बढ़ा रहा है गीता महोत्सव, जहां देश के हर  राज्य से शिल्पकार पहुंच रहे हैं। अपनी शिल्पकारी से हर किसी को मोह रहे हैं। इसी बीच आकर्षण का केंद्र बने है राजस्थान से आए शिल्पकार दलीप कोठारी जो सोने के पानी से बनी पेंटिंग अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में लेकर आए हैं जो सभी को बहुत पसंद आ रही है। राजस्थान के किशनगढ़ से शिल्पकार दलीप कोठारी ने मीडिया से बात करते हुए अपने पेंटिंग की कीमत के बारे में बताया है।
 बता दें कि महोत्सव में दूर-दराज से आने वाले पर्यटक उनके वेल्वेट पर ऑयल कलर से बनी पेंटिंग्स को बहुत पसंद करते है। अपने 35 सालों के अनुभवों को पर्यटकों के लिए पेंटिंग पर उकेरने का काम करते है। इस महोत्सव में कुरुक्षेत्र और महाभारत से जुड़ी यादों को अपनी पेंटिंग्स में उकेरने का प्रयास किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें