Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ जिले में बढ़ रही लड़कियों की संख्या, जिला प्रशासन के प्रयास हो रहे है सफल

December 13, 2023

महेंद्रगढ़ जिले में बढ़ रही लड़कियों की संख्या, जिला प्रशासन के प्रयास हो रहे है सफल

 

महेंद्रगढ़: जिले में घट रही लड़कियों की जनसंख्या के प्रति जिला प्रशासन काफी चिंतित नजर आया।आपको बता दें कि, अक्टूबर माह में महेंद्रगढ़ जिले में 1000 लड़कों पर 868 लड़कियों की संख्या थी। ऐसे में घट रही जनसंख्या के प्रति जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिले में दो योजनाएं आम लोगों के सहयोग से शुरू की जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मेरी लाडो मेरी शान योजना शामिल है।

जिला प्रशासन की मुहिम रंग लाने लगी है। अब लड़कियों की संख्या बढ़कर 868 से 882 पर पहुंच गई इस मामले में जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इन अभियान के माध्यम से लोगों में जागरुकता आई है और लिंग अनुपात में भी सुधार हुआ है जहां अक्टूबर माह में 868 का आंकड़ा था। वहीं अब यह बढ़कर 882 हो गया है,यही नहीं इस जिले में नवंबर माह में पैदा होने वाली लड़कियों की संख्या काफी अधिक रही है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें