Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमें केंद्र से सहायता मांगने का हक, पर अभी कोई विशेष पैकेज नहीं मिला : सुक्खू

December 14, 2023

हमें केंद्र से सहायता मांगने का हक, पर अभी कोई विशेष पैकेज नहीं मिला : सुक्खू

नयी दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य को केंद्र सरकार से मदद लेने का पूरा अधिकार है पर हिमाचल को काई विशेष पैकेज नहीं मिला है। उत्तर भारत में कांग्रेस की एक मात्र सरकार का नेतृत्व कर रहे सुक्खू ने कहा,“भले ही इस समय पूरे उत्तर भारत में केवल हमारे राज्य में कांग्रेस सरकार है पर इसकी विचारधारा पूरे देश में है।” वह यहां एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित दो दिन के परिचर्चा कार्यक्रम के पहले दिन एक सत्र में भाग ले रहे थे।

उन्होंने केंद्र से मदद मांगने के सवाल पर कहा, ‘‘ हमें केंद्र से मदद लेने का अधिकार है, हालांकि, अभी ऐसा कोई स्पेशल राहत पैकेज हमें नहीं मिला है। हिमाचल प्रदेश को अपने पैरों पर भी खड़ा होना है इसलिए हम केंद्र की तरफ नहीं देखते हैं।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपना बजट काटकर आपदा में राहत कार्य किए हैं।मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के एक साल के काम गिनवाए और कहा कि राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति अभी भी ज्यादा अच्छी नहीं है। श्री सुक्खू ने कहा, “जब मैंने मुख्यमंत्री के रूप में काम संभाला था तो बहुत बुरा हाल था।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें