Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में रहने वाले हिंदू राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर घर पर दीये जलाकर मनाएंगे जश्न

December 14, 2023

अमेरिका में रहने वाले हिंदू राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर घर पर दीये जलाकर मनाएंगे जश्न

वाशिंगटनः अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अपने घरों में पांच दीये जला कर इसका जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी हिंदू समुदाय ने इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें विभिन्न शहरों में कार रैलियां निकालना, भव्य उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण करना तथा सामुदायिक सभा आदि शामिल हैं। शिकागो में हिंदू समुदाय के नेता भरत बराई ने बताया, यह हम सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हमने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि हम यह दिन देख पाएंगे। वह क्षण आ गया है।

यह अयोध्या में राम मंदिर (उद्घाटन) का जश्न मनाने का समय है। अगले साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए मंदिर अधिकारियों द्वारा आमंत्रित लोगों में से एक डॉ. बरई ने कहा कि बड़ी संख्या में हिंदू अमेरिकियों ने राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया था। विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) ने इन समारोहों में 1,000 से अधिक मंदिरों और व्यक्तियों की भागीदारी की सुविधा के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है। यह संस्था यहां समारोहों का नेतृत्व कर रही है। वीएचपीए ने सभी हिंदू अमेरिकियों से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए अपने घरों में कम से कम पांच दीये जलाने का आह्वान किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें